उन्होंने
कहा, ‘मैंने कल (सोमवार) और पिछले सप्ताह लोगों में एकजुटता और सहयोग की
भावना देखी।’ टर्नबुल ने कहा, ‘देश के लोगों ने साहस दिखाया। आस्ट्रेलियाई
रक्षाबल, आपातकाल सेवा, पुलिस और सभी समुदायों ने एकजुट होकर राहत अभियान
शुरू किया और पुनर्निर्माण कार्यों में जुट गए।’
प्रधानमंत्री ने
कहा कि क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स के कई हिस्सों में गाड़ी को दोबारा
पटरी पर लाने की कवायद जारी रही लेकिन रॉकथैम्पटन जैसे कुछ शहरों में अब भी
बाढ़ का पानी उच्च स्तर पर है, जिससे इन क्षेत्रों में खतरा बढ़ा हुआ है।
(आईएएनएस)