केनबरा। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल ने उष्णकटिबंधीय तूफान
‘डेबी’ से प्रभावितों की मदद के लिए आम लोगों की प्रशंसा की है।
क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स में पिछले सप्ताह तूफान ‘डेबी’ की वजह से
पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करोड़ों डॉलर की संपत्ति नष्ट हो गई
है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, टर्नबुल ने संवाददाता
सम्मेलन में कहा कि तूफान के मद्देनजर विनाशकारी हवाओं और बाढ़ से जानमाल
की हानि हुई है, लेकिन इस बीच देश के लोगों ने एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद
की। उन्होंने कहा कि तूफान ने देश के पूर्वी तट को चपेट में ले लिया है।