Auraiya. Former CM Akhilesh Yadav effigy burnt by Yuva Morcha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवा मोर्चा द्वारा पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया

khaskhabar.com: शनिवार, 14 सितम्बर 2024 2:35 PM (IST)
युवा मोर्चा द्वारा पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया
औरैया। सुभाष चौराहे पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया। इस दौरान अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। युवा मोर्चा का कहना है कि अखिलेश यादव का हालिया बयान पूरी तरह से निंदनीय है। बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने संत समाज की तुलना माफियाओं से की है और मठाधीशों को भी माफिया के रूप में चित्रित किया है। मोनू सेंगर ने आरोप लगाया कि यह बयान हमारे पूज्य महंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संत समाज का अपमान है। इसी कारण आज सैकड़ों लोगों के साथ अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया है। बीजेपी के शिव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भी इस बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का बयान पूरी तरह से अनुचित है और इसे भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा द्वारा पूर्व निंदा किया गया है। उन्होंने शासन और प्रशासन से अपील की है कि इस बयान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, और युवा मोर्चा इस तरह की गुंडागर्दी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement