attempted to set up two illegal colony failed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास किया विफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2019 6:57 PM (IST)
दो अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास किया विफल
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए खो-नागोरियान भावगढ बंधा क्षेत्र में 6 बीघा कृषि भूमि पर दो अवैध कॉलोनियॉ बसाने के लिए बनाए गए निर्माणों को ध्वस्त किया एवं जोन-5 एवं 8 में भी अवैध निर्माण हटाएं। जेडीए पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने बताया जेडीए जोन-10 के ग्राम खो-नागोरियान भावगढ बंधा क्षेत्र में खसरा नं. 416 की लगभग 2-3 बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाने के लिए ग्रेवल की सडकें एवं डिर्मोकेषन पत्थर लगा लिए गए थे, जिन्हें जेसीबी से खुद-बुर्द कर हटवाया गया। इसके पास ही खसरा नं. 3915, 3916, 3943, 3944, 3960, 4013 की लगभग 2-3 बीघा कृषि भूमि पर नारायण सिटी के नाम से अवैध कॉलोनी बसाने के लिए ग्रेवल की सडकें एवं बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कर लिया गया था, जिन्हें जेसीबी से ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि जोन-8 में पार्ष्वनाथ नारायण सिटी में सडक सीमा एवं ग्रीन बेल्ट की भूमि पर तारबंदी द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसे हटवाया गया। जोन-5 में गुर्जर की थडी बृजलालपुरा आतिष मार्केट के पास द्रव्यवती नदी के समीप 3 थडियॉ, 2 ठेले एवं एक रेस्टोरेंट तथा नानक विहार करतारपुरा नाले के पास अतिक्रमण कर बनाई गई दो झोपडियों को हटवाया। इसके साथ ही महारानी फार्म में द्रव्यवती नदी के पास बाउण्ड्रीवाल एवं सडक सीमा में बनाए गए चबूतरे को ध्वस्त किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement