मिलिट्री कैंपस में 4 साल की मासूम के साथ ज्यादती का प्रयास
khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 9:23 PM (IST)
जयपुर/जोधपुर। जोधपुर के रातानाड़ा सैन्य क्षेत्र में स्कूल आने-जाने के दौरान चार साल की मासूम बालिका से मारपीट के बाद ज्यादती का प्रयास किया गया। सेना के बस चालक पर संदेह जताते हुए रातानाड़ा थाने में शुक्रवार देर रात मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार मिलिट्री अस्पताल के पास देर शाम एक बालिका मिली। उसके साथ छेड़छाड़ व ज्यादती का प्रयास किया गया था। बच्ची से बातचीत करने के बाद परिजन को अवगत कराया गया जो रातानाड़ा सैन्य क्षेत्र की यूनिट पर तैनात है। पुलिस का कहना है कि बालिका सेना की स्कूल बस में विद्यालय जाती है। इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ व ज्यादती का प्रयास किया गया है। पुलिस ने देर रात बालिका का मेडिकल करवाया। साथ ही पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।