Attempt to suicide in bareilly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला जेल में कैदियों की सुरक्षा पर उठा सवाल, कैदी ने काटी गर्दन

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मई 2017 6:50 PM (IST)
जिला जेल में कैदियों की सुरक्षा पर उठा सवाल, कैदी ने काटी गर्दन
बरेली। जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर मंगलवार को उस समय सवालिया निशान लग गया जब जेल में बन्द कैदी ने खुद का गला रेत कर ख़ुदकुशी का प्रयास किया। ब्लेड से गला रेतने की वजह से कैदी गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इज्जत नगर का रहने वाला सोनू जिला जेल में दुराचार के मामले में पिछले दो साल से बन्द है। उसने दोपहर में ब्लेड से गला रेत कर ख़ुदकुशी की कोशिश की। ड्यूटी पर मौजूद बंदी रक्षकों ने जब कैदी को खून से लथपथ देखा तो उनके होश उड़ गए। कैदी को जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement