Attempt to appoint someone else as administrator despite stay order of High Court, villagers gave memorandum-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद अन्य को प्रशासक नियुक्त करने का प्रयास, ग्रामीणो ने दिया ज्ञापन

khaskhabar.com: बुधवार, 30 जुलाई 2025 9:50 PM (IST)
उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद अन्य को प्रशासक नियुक्त करने का प्रयास, ग्रामीणो ने दिया ज्ञापन
भीलवाड़ा। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा जारी स्थगन आदेश के बावजूद ग्राम पंचायत राजाजी का करेड़ा के प्रशासक के पद पर किसी अन्य व्यक्ति को नियुक्त करने के विरोध में निवर्तमान संरपच/प्रशासक पुष्पा टांक ने जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणो का नेतृत्व कर रहेे कांग्रेस पीसीसी सदस्य राजेश चोधरी ने बताया कि पुष्पा टांक को अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव 11 (जांच) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, जयपुर के आदेश दिनांक 07/07/2025 के तहत प्रशासक पद से पदच्युत किया गया था। इस आदेश के विरुद्ध उन्होंने माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में याचिका (एस.बी. सिविल रिट पिटीशन नम्बर 13541/2025) दायर की, जिसमें स्वयं जिला कलेक्टर भी एक पक्षकार हैं। उच्च न्यायालय ने दिनांक 24/07/2025 को आदेश पारित करते हुए 07/07/2025 के पदच्युति आदेश पर रोक लगा दी और टांक को पुनः प्रशासक माना है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश की प्रति विकास अधिकारी, पंचायत समिति करेड़ा, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत करेड़ा और उपखण्ड अधिकारी, करेड़ा को भी प्रस्तुत कर अवगत करा दिया गया है। इसके बावजूद, स्थानीय प्रशासन द्वारा अपने चहेतों को अनुचित लाभ पहुँचाने और उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश की खुलेआम अवहेलना करने की नीयत से टांक के पुनः ज्वाइनिंग के प्रार्थना पत्र को नजर अंदाज कर दिनांक 29/07/2025 को किसी अन्य व्यक्ति को प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी कर ली थी। टांक ने जिला कलेक्टर से अविलम्ब कार्यवाही करने, अन्य व्यक्ति की प्रशासक नियुक्ति रोकने, माननीय उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश का पालना सुनिश्चित करने और उन्हें पुनः प्रशासक नियुक्त करने की कृपा करने का आग्रह किया। इस दौरान सरपंच पुष्पा टांक, पंचायत समिति सदस्य रतन सरगरा, उपसरपंच पवन बड़ोला, वार्ड पंच प्रकाश चन्द्र आचार्य, मुरली रेगर, सवाई सिंह, मथरा लाल, मदन लाल रेबारी, एनएसयूआई जिला जिलाध्यक्ष भावेश कुमार पुरोहित, रिंकु सोनी, सलीम मोहम्मद, सम्पत कोठारी, विजय गोखरू, प्रहलाद सिंह, शिव कुमावत, बालेश आचार्य, अनिल, पारस आदि समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement