ATM theft attempt: Police on patrol caught one thief, one absconded; 5.39 lakh rupees saved-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटीएम चोरी का प्रयास : गश्त पर पहुंची पुलिस ने एक चोर को पकड़ा, एक फरार; 5.39 लाख रुपए बचे

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जनवरी 2025 6:33 PM (IST)
एटीएम चोरी का प्रयास : गश्त पर पहुंची पुलिस ने एक चोर को पकड़ा, एक फरार; 5.39 लाख रुपए बचे
नीमराना। कस्बे के मॉडर्न शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बुधवार रात 2.30 बजे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस गश्त को देखकर चोरों ने भागने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया। नीमराना डीएसपी सचिन शर्मा ने बताया-पुलिस के द्वारा कस्बे में गश्त की जा रही थी। उस दौरान मॉडर्न शॉपिंग काम्प्लैक्स में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में चोर चोरी करने आए थे, चोर एक गाड़ी में गैस कटर साथ लेकर आए थे। चोरों ने एटीएम चोरी करने से पहले बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को काली स्याही से स्प्रे किया । उसके बाद वारदात को अंजाम देना शुरू किया गया। एक आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था, जबकि दूसरा सड़क पर खड़ा होकर पहरेदारी कर रहा था। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रामकुमार निवासी बलदेवगढ़, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। वहीं पुष्पेंद्र कुमार निवासी बलदेवगढ़, मध्य प्रदेश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक गाड़ी और गैस कटर वेल्डिंग करने का सामान बरामद किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement