Assured procurement alongside Minimum Support Price hikes is essential for the success of crop diversification: Rampal Jat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फसल विविधीकरण की सार्थकता के लिए 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' में बढ़ोतरी के साथ खरीद की सुनिश्चितता अपरिहार्य : रामपाल जाट

khaskhabar.com: बुधवार, 30 सितम्बर 2026 8:20 PM (IST)
फसल विविधीकरण की सार्थकता के लिए 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' में बढ़ोतरी के साथ खरीद की सुनिश्चितता अपरिहार्य : रामपाल जाट
जयपुर। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 -28 के लिए रबी की छ: फसलों के लिए 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' घोषित किए गए हैं। जिनमे सर्वाधिक मूल्य वृद्धि 10.32 प्रतिशत कुसुम में तथा एक प्रतिशत से भी कम वृद्धि गेहूं में है, इसे फसल विविधीकरण के लिए सही दिशा में कदम बताया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में दलहन उपजों में मसूर 5.57%, चना 1.41%, तिलहन उपजों में सरसों 6.66%, जौ 6.33% मूल्य वृद्धि है। कुसुम उत्पादन राज्यों में कर्नाटक एवं मसूर उत्पादन में मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश, अग्रिम पंक्ति में है, जौ उत्पादन में राजस्थान प्रथम है किंतु उसकी 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' पर खरीद की व्यवस्था नहीं है, चना उत्पादन राज्यों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान अग्रणी हैं, जिसमें भी मूल्य वृद्धि नगण्य है। फसल विविधिकरण के लिए तुलनात्मक मूल्य वृद्धि तभी सार्थक पहल हो सकती है, जबकि दाने-दाने की खरीद के लिए गेहूं की भांति नियमावली एवं तंत्र विद्यमान हो, अभी तो दलहन एवं तिलहन उपजों की खरीद के लिए मात्रात्मक प्रतिबंधो के अतिरिक्त खरीद की नियमावली में जटिलताएं विद्यमान है। इसी कारण गेहूं की खरीद कुछ राज्यों में तो 85% तक हो चुकी है, जबकि दलहन एवं तिलहन की उपजों की खरीद कुल उत्पादन में से 25% तो अपवाद स्वरूप हुई है, अन्यथा सामान्यतया इनकी खरीद 15% से भी कम रहती है, उत्पादक किसानों को एक क्विटल पर 3000 रुपए तक का घाटा उठाकर अपनी इन उपजों को बेचने को विवश होना पड़ता है। सरकार की अच्छी योजना होते हुए भी उचित क्रियान्वयन के अभाव में सरकार को अपयश का दंश झेलना पड़ता है।
आयात पर निर्भरता कम करते हुए विदेशों में धन के बहिर्गमन को रोकने हेतु तो यह प्रयास नगण्य जैसा ही है क्योंकि वर्ष 2015-16 से लेकर 2024-25 की अवधि में खाद्य तेलों एवं दालों का आयात खर्च 1230 हजार करोड रुपए हुआ है।दूसरी ओर इनमें से एक भी उपज ऐसी नहीं है, जिसका 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' लागत से डेढ़ गुना हो, 'कृषि लागत एवं मूल्य आयोग' की गणना के आधार पर तैयार की गई निम्न तालिका इसकी पुष्टि करती है:-
उपज- वर्ष 2025-26 के आधार पर संपूर्ण लागत सी-टू का डेढ़ गुना- 'न्यूनतम समर्थन मूल्य'

गेहूं 1804 2706 2610जौ 1862 2793 2286चना 4875 ‌ 7312. 5958मसूर 5243 7864. 7390सरसों 4558 6837 6613कुसुम 5738 8607 7215

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement