चित्तौडग़ढ़। जिला कलेक्टर (सहायता) इन्द्रजीत सिंह ने आदेश जारी कर पावटा चौक निवासी शंकरलाल पुत्र फतेहलाल की बाढ़ के पानी के तेज बहाव में मृत्यु होने पर उसके पिता फतेहलाल को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी प्रकार कीरखेड़ा सिंचाई नगर निवासी राजेश पुत्र कचरूमल की बाढ़ के पानी में बहने से मृत्यु होने पर उसकी पत्नी कलावती को 4 लाख की आर्थिक सहायता प्राकृतिक आपदा राहत कोष से स्वीकृत की है। यह राशि संबंधित तहसीलदार की अभिशंसा के आधार पर स्वीकृत की गई है।