Assembly Speaker Devnani reached Banda and consoled Chandra Shekhar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांदा पहुंचे विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने चन्द्र शेखर को बंधाया ढांढस

khaskhabar.com: सोमवार, 25 नवम्बर 2024 5:54 PM (IST)
बांदा पहुंचे विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने चन्द्र शेखर को बंधाया ढांढस
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बांदा में पहुंच कर चन्द्र शेखर की माता जयंती देवी के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने स्वर्गीया जयंती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्‌धाजंलि दी। देवनानी ने चन्द्र शेखर सहित परिजनों को ढाढस बंधाया। देवनानी ने कहा कि मानव जीवन की यात्रा में सबसे अधिक योगदान मां का होता है। उन्होंने कहा कि जीवन को बेहतर बनाने, जीवन मूल्यों और चरित्र को आकार देने में माँ का मार्ग-दर्शन होता है। जीवन की चुनौतियों का मुकाबला करने और जिम्मेदारियों को सजगता से पूरा करने के लिए प्रोत्साहन और आत्म- बल माँ से मिलता है। देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement