Assembly Speaker Devnani met with Governor Bagde.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुलाकात की

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 मार्च 2026 1:28 PM (IST)
राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुलाकात की
जयपुर, । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकभवन पहुंचकर मुलाकात की। देवनानी ने राज्यपाल को राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया। राज्यपाल ने भी राजस्थान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष" पुस्तक भेंट की। राज्यपाल ने विधानसभा के उनके कार्यकाल में लिए निर्णयों और नवाचारों की सराहना की। 'विद्या वाचस्पति' की उपाधि के लिए बधाई दी
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को राज्यपाल ने कुलाधिपति के रूप में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदान की गई 'विद्या वाचस्पति' की उपाधि के लिए बधाई दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement