Advertisement
खींवसर एवं मण्डावा विधानसभा उप चुनाव 21 अक्टूबर को

आनन्द कुमार ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मण्डावा में कुल 2,28,201 मतदाता हैं उनमें से 1,18,053 पुरूष मतदाता एवं 1,10,148 महिला मतदाता हैं। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2,859 सेवा नियोजित मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 259 मतदान केन्द्र हैं। इसी प्रकार से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र खींवसर में कुल 2,50,180 मतदाता हैं उनमें से 1,30,919 पुरूष मतदाता एवं 1,19,261 महिला मतदाता हैं। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 596 सेवा नियोजित मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 266 मतदान केन्द्र हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उप चुनाव से संबंधित सभी तैयारियाॅं पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के साथ ही जिला नागौर एवं जिला झुन्झुनूं में आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


