assault of crooks on the people, mobile snatched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रात में आए बदमाश और दी धमकी - रुपए नहीं पहुंचाए तो मौत के घाट उतार देंगे

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 9:48 PM (IST)
रात में आए बदमाश और दी धमकी - रुपए नहीं पहुंचाए तो मौत के घाट उतार देंगे
धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना इलाके के धोंसपुर गांव में शुक्रवार रात हथियार बंद बदमाशों ने सिंचाई कर रहे किसानों को हथियारों के बल पर डरा धमकाकर मोबाइल फोन और टॉर्च छीन लिए। बदमाश किसानों से मारपीट करने के बाद ट्यूबवैल मालिकों से एक-एक लाख रुपए की रंगदारी की मांग करते हुए फरार हो गए। पीडि़त किसानों ने बताया कि रात करीब 12 बजे वे खेतों पर सिंचाई कर रहे थे। पांच हथियार बंद बदमाशों ने आकर ट्यूबवैल बंद कर दिया और उनके मोबाइल और टॉर्च छीन लिए। बदमाशों ने हथियारों का भय दिखा कर चेतावनी दी कि अगर ट्यूबवैल चलाने हैं तो एक एक लाख रुपए धुरवास बालाजी के पास पहुंचा देना। अगर नहीं पहुंचाए तो मौत के घाट उतार देंगे। बदमाश अपना मोबाइल नंबर भी दे गए और अपना नाम राजवीर गुर्जर डकैतों का मुखिया बता कर गांव की पांच ट्यूबवैलों को बंद कराकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने दी गई धमकी को लेकर ग्रामीण शनिवार को कंचनपुर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement