ASI took bribe through puncture repairman, sent both to jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंक्चर जोड़ने वाले के जरिए एएसआई ने ली थी रिश्वत, दोनों को भेजा जेल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 मई 2023 6:22 PM (IST)
पंक्चर जोड़ने वाले के जरिए एएसआई ने ली थी रिश्वत, दोनों को भेजा जेल
उदयपुर। दर्ज मामले में एफआर लगाने के एवज में गोवर्धनविलास थाने के सहायक उप निरीक्षक-एएसआई मनोहरलाल मीणा ने थाने के बाहर पंक्चर जोड़ने वाले शिवलाल के जरिए 35 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने के अगले दिन शुक्रवार को दोनों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार परिवादी ने एसीबी को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता और भाई के खिलाफ गोवर्धन विलास थाने में मामला दर्ज था। जिसमें एफआर लगाने के एवज में रिषभदेव क्षेत्र के रायणा फला निवासी एएसआई मनोहरलाल मीणा एक लाख रुपए रिश्वत के लिए दबाव बनाए हुए था। पैसा नहीं दिए जाने पर वह दोनों को गिरफ्तार करने के लिए धमका रहा था। हालांकि अनुनय विनय करने पर वह पचास हजार रुपए लेने पर राजी हो गया था। जिसमें से पंद्रह हजार रुपए की राशि वह पहले ही ले चुका था। गुरुवार को बाकी 35 हजार रुपए लेेकर थाने पर बुलाया था। जब वह रिश्वत की 35 हजार रुपए की राशि लेकर थाने पहुंचा तब फोन करने पर एएसआई ने बताया कि वह उक्त राशि थाने के बाहर पंक्चर लगाने वाले शिवलाल को सौंप दे। शिवलाल के रिश्वत की राशि लेते ही एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। उसके बाद एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देशन में पहुंची दूसरी टीम ने एएसआई मनोहर लाल मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement