ASI arrested for taking a bribe of Rs 15 thousand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एएसआई 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 7:16 PM (IST)
एएसआई 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
अजमेर। एसीबी की स्पेशल टीम ने आज बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुये किशनगढ़ के गाँधी नगर थाना में तैनात एएसआई शिशुपाल मीणा को 15 हजार की रिश्वत लेते धरदबोचा । एसीबी टीम के अडिशनल एसपी राममूर्ति जोशी के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया गया । एएसपी जोशी ने बताया कि परिवादी कुचील गांव के राजाराम ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसको लेकर गाँधी नगर थाने में तैनात एएसआई शिशुपाल मीणा ने परिवादी राजा राम से गुमशुदगी के मामले में 35 हजार की रिश्वत माँगी जिसके बाद बात 15 हजार में तय हुई रकम टांसपोर्ट कंपनी में देना तय हुआ । मामले के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछा कर एएसआई शिशुपाल मीणा को रंगे हाथों धरदबोचा एसीबी टीम मामले की जॉच कर रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement