Ashok Tanwar has welcomed the Supreme Court ruling-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अशोक तंवर ने किया स्वागत

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 8:17 PM (IST)
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अशोक तंवर ने किया स्वागत
चंडीगढ़ । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के द्वारा सतलुज-यमुना-सम्पर्क नहर पर दिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। इस निर्णय में पंजाब के पक्ष को असंवैधानिक और हरियाणा के पक्ष को सही ठहराया गया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने एक वक्तव्य में कहा है कि हरियाणा के लिए यह निर्णय बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल हरियाणा के लिए एक जीवन-रेखा के समान है और इसके लिए हरियाणा ने काफी संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि इस नहर के निर्माण में राजनीतिक स्वार्थों के कारण जो गतिरोध उत्पन्न किया गया था अब वह गतिरोध इस निर्णय से दूर हो जायेगा। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement