लोकतंत्र में घृणा, नफरत और हिंसा का कोई स्थान नहीं : अशोक गहलोत
khaskhabar.com: शनिवार, 30 मार्च 2019 9:42 PM (IST)
राजस्थान के विकास में सभी लोगों का योगदान रहा है। जनता के स्नेह,
आशीर्वाद और विश्वास से मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में
प्रदेशवासियों की विनम्र सेवा का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि मैंने जब
मुख्यमंत्री के रूप में बागडोर संभाली तब गांव, गरीब और किसान प्राथमिकता
में रहे और चहुंमुखी विकास पर ध्यान देते हुए आमजन के कल्याणकारी योजनाएं
प्रारम्भ की। आप सब जानते हैं कि राजस्थान में अकाल हमारे स्थायी मेहमान की
तरह रहा है। हमारे समय में भी कई बार अकाल पड़े किन्तु हमने मिलकर इस
चुनौती का मुकाबला किय। अकाल पीड़ितों के लिए राहत कार्यों पर पर्याप्त
मजदूरी, भरपूर अनाज, पशुओं के लिए चारे और पेयजल का प्रबंध किया।
गहलोत
ने कहा कि मुझे यह बताते हुए संतोष है कि पिछले सत्तर सालों में राजस्थान
के सभी क्षेत्रों में जो विकास हुआ है, वह किसी भी दृष्टि से कम नहीं है।
आज गांवों और शहरों, सभी जगह विकास और सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे
लोगों के सामाजिक-आर्थिक जीवन स्तर में सुधार आया है। प्रदेश में सड़क,
बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, सामुदायिक सेवाओं का विस्तार हुआ है।
प्रदेश को शिक्षित और विकसित बनाने में यहां की जनता ने शासन एवं प्रशासन
के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया है।