Advertisement
हमीरपुर सीट के उपचुनाव में आशीष शर्मा जीते 1571 मतों से, आशीष को मिले 27041, और पुष्पेंद्र को 25470 मत

भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा को कुल 27,041 मत मिले। जबकि कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने 25,470 और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल ने 74 मत हासिल किए। जबकि, 198 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में वोट न करके नोटा का बटन दबाया।
मतगणना जैसे ही शुरू हुई तो पहले लगातार तीन चरणों में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे थे लेकिन उसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा की लीड टूटने का सिलसिला शुरू हुआ और अंतिम चरण तक की मतगणना के बाद 1571 मतों से भाजपा प्रत्याशी को विजय घोषित किया गया।
जैसे-जैसे आशीष शर्मा की भारत का सिलसिला शुरू हुआ उनके समर्थक नारेबाजी का दौर शुरू कर गए थे और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक एक साथ मतगणना के स्थल के बाहर से चले गए।
आशीष ने अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में बढ़त के सिलसिले को बरकरार रखा। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के होम के क्षेत्र में वोटों की बढ़त इतनी ज्यादा नहीं मिल पाई, जितनी उम्मीद की जा रही थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


