asha sahyogi increase the honorarium memo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आशा सहयोगियों ने मानदेय बढ़ाने के लिए दिया ज्ञापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 10:11 PM (IST)
आशा सहयोगियों ने मानदेय बढ़ाने के लिए दिया ज्ञापन
सवाईमाधोपुर । राजस्थान राष्ट्रीय मानदेय कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को आशा सहयोगिनी और साथिनों ने जिला कलेक्टर के सी वर्मा को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में महिलाओ ने मांग की की सरकार सभी कर्मचारियों को हर साल दिवाली पर बोनस देती है, ऐसे में हमे भी अन्य कर्मचारियों की तरह सरकार बोनस दे एवं मानदेय बढाये। सभी आशा सहयोगिनियों को स्थायी किया जाये और सरकार हमारी इन मांगों को मानकर दिवाली के तोहफे के रूप मे हमे दे, इनका कहना है कि महिला एवं बाल विकास विभाग व एन आर एच एम में कार्यरत्त आशा सहयोगिनियों को राजस्थान में भारत सरकार व राजस्थान सरकार द्वारा जो भी कार्य दिए जाते हैं उनको सफलतापूर्वक करती आ रही है। लेकिन आज तक सरकार द्वारा मानदेय के रूप में बहुत कम राशि दी जाती है ऐसे में सरकार हमे अपनी मांगों को पूरा कर राहत प्रदान करे। यह भी पढ़े :देश की टॉप 6 Superbikes, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान यह भी पढ़े :गिफ्ट में ना दे ये 10 चीजें, शनिदेव हो जाएंगे नाराज!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement