Arvind Kejriwal to sit on indefinite fast from March 1 to demand full statehood for Delhi Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजरीवाल का नया दांव, इस मांग को लेकर 1 मार्च से करेंगे भूख हड़ताल

khaskhabar.com: शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 6:09 PM (IST)
केजरीवाल का नया दांव, इस मांग को लेकर 1 मार्च से करेंगे भूख हड़ताल
केजरीवाल का कहना है कि दिल्लीवासी पिछले 70 सालों से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि हर बार चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी दिल्लीवासियों से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा तो करती है, लेकिन सरकार बनते ही अपने वादों से मुंह कर जाती है। ऐसे में अब इस मांग को मनवाने के लिए आंदोलन करना बेहद जरूरी हो गया है। गौरतलब है कि इससे पहले केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की अपील कर चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, "सर, दिल्ली भी अपने स्थापना दिवस का इंतजार कर रही है। आपने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि आप दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे। कृपा करके ऐसा करें सर। दिल्ली के लोग 70 सालों से नाइंसाफी झेल रहे हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement