Artists Opened Front Against JKK-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलाकारों ने खोला जेकेके के खिलाफ मोर्चा

khaskhabar.com: रविवार, 07 मई 2017 12:35 PM (IST)
कलाकारों ने खोला जेकेके के खिलाफ मोर्चा
जयपुर। प्रदेश के विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने शहर के आर्ट सेन्टर जवाहर कला केन्द्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जवाहर कला केन्द्र में प्रदेश के कलाकारों की अनदेखी की जा रही है। इसे लेकर सभी विधाओं के कलाकारों में काफी रोष नजर आ रहा है। जेकेके प्रशासन की अनदेखी के चलते प्रदेश के कलाकार हर प्रकार से जवाहर कला केन्द्र प्रशासन का विरोध जता रहे हैं। काफी विरोध के बाद भी प्रशासन की ओर से कलाकारों की मांग पर कोई ध्यान नही दिया जा है। इससे लगता है कि प्रदेश की सरकार और जेकेके प्रशासन को प्रदेश की लोक कला और कलाकारों से कोई सरोकार नहीं रहा है। ये कहना है वरिष्ठ रंगकर्मी रनवीर सिंह का। रनवीर सिंह ने पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विधाओं के वरिष्ठ और युवा कलाकार मौजूद रहे। इस दौरान जेकेके प्रशासन और सरकार पर जेकेके के संविधान को बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जेकेके को पूरी तरह से बर्बाद करना चाहती है। सरकार अपने चहेतों को कुर्सी पर बिठाकर जेकेके की परम्परा और उद्देश्य को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नही करेगी तो इसी प्रकार कलाकारों का आंदोलन जारी रहेगा......

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement