khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 11:59 AM (IST)
कश्मीर। शानिवार को बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने बारामुला से 2 जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से जवानों को एके-47 और पिस्टल सहित भारी संख्या में गोला बारूद बरामद किया गया है। दो आतंकवादियों का जिंदा पकड़ा जाना सुरक्षबलों के लिए एक और बड़ी सफलता है। हालांकि, इससे पहले भी सेना कई आतंकवादियों को जिंदा पकड़ चुकी है। जैश के दोनों आतंकवादियों से पूछताछ के बाद इनसे कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं।जानकारी के अनुसार दोनों जैश के आतंकवादियों को बारामूला जिले के कांसीपोरा से गिरफ्तार किया गया। दरअसल शुक्रवार शाम 52 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल एसओजी ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। यानि साफ है कि पाक चोरी छिपे घुसपैठ और जासूसी की फिराक में था। कश्मीर और देश के दूसरे हिस्सों में हमले की मकसद से पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की कोशिश में जुटा है। इसके लिए वह बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।
यह भी पढ़े :देवरिया में हिंदू संगठनों का बंद, देखें 20 तस्वीरेंयह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन