Arrested Setthy gang Sharp shooter in ghaziabad -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेट्ठी गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जुलाई 2017 7:07 PM (IST)
सेट्ठी गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की पुलिस ने सेट्ठी गैंग के मुख्य सुपारी किलर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल व कारतूस भी बरामद किए हैं। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच. एन. सिंह ने शनिवार को बताया, "इंदिरापुरम थाना पुलिस ने सेठी गैंग के मुख्य शूटर बोबी को एक गुप्त सूचना के आधार पर इंदिरापुरम स्थित ग्रीन एवेन्यू के पास से बीती रात गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्टल, कारतूस और बुधवार को कोर्ट के पास हुई फायरिंग और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद की है।" उन्होंने बताया, "12 जुलाई को गाजियाबाद न्यायालय से स्कार्पियो से लौट रहे नरेंद्र और मिंटू पर गैंगवार के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिसमें नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी और घायल मिंटू का इलाज चल रहा है। इस मामले में करीब सात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में शुक्रवार रात बोबी को गिरफ्तार किया गया, जो धर्मवीर सेट्ठी गैंग का शार्प शूटर है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है।" आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement