चूरू । जिले के रतनगढ में एनएच 65 स्थित पेट्रोल पम्प पर लूट के मामले में रतनगढ पुलिस को सफलता हाथ लगी है। रतनगढ पुलिस की टीम ने लूट के आरोपी किशनलाल को दबिश देकर गांव कुसुदेसर से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि आरोपी ने बुधवार को पेट्रोल पम्प के सैल्समैन की आंखों में लाल मिर्च डालकर 15 हजार रूपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया था। बहरहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेशकर रिमाण्ड लेगी ताकि लूटे हुए रूपयों की बाबत पुछताछ करते हुए आरोपी की अन्य वारदातों में लिप्तता का खुलासा कर सके।
बुघवार को रतनगढ के एनएच 11 पर स्थित पैट्रोल पम्प पर कार्यरत सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर 15 हजार रुपए लूट लिये गये थे। सेल्समैन रमेश शर्मा निवासी भुखरेड़ी ने गांव कुसुमदेसर निवासी किशनलाल जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। वारदात को अंजाम तब दिया गया था जबकि रात को पेट्रोल पंप का सेल्समैन चारपाई पर सो रहा था। करीब तीन बजे गांव कुसुमदेसर निवासी एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर आया। आरोपित ने सेल्समैन की जेब से रुपए निकालने की कोशिश की। सेल्समैन के जाग होने पर आरोपित ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और जेब से 15 हजार रुपए छीनकर भाग गया। बताया जा रहा है कि आरोपी किशनलाल आदतन अपराधी है और इसके द्वारा पहले भी मारपीट की वारदातों में मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया गया