arrest two accused of murder case in meerut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवा हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 10 जून 2017 5:26 PM (IST)
देवा हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। गंगानगर थाना पुलिस ने कुछ दिन पूर्व अम्हैड़ा गांव में हुए मासूम देवा हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन हज़ार रूपये के विवाद और मासूम के दादा से थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी आरोपियों ने मासूम की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई है और मृतक के गांव के ही निवासी है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि देवा के दादा रामफल ने सतीश को करीब 1 साल पहले तीन हजार रूपये उधार दिए थे। 5 जून को रामफल ने सतीश से अपने पैसे मांगे तो सतीश ने पैसा देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद रामफल ने गुस्से में सतीश को थप्पड़ मार दिया। इसी बात से खफा सतीश ने रामफल को भुगतने की धमकी दी थी और नशे में धूत सतीश ने अपने भाई अंकुर उर्फ भूरा के साथ मिलकर पहले तो मासूम का अपहरण किया और उसके बाद बदला लेने के लिये छह वर्ष के मासूम देवा की गला दबाकर हत्या कर दी।
इस मामले में मृतक मासूम के पिता विपिन गिरी ने दोनों हत्यारोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement