Army revises new strategy to tackle stone pelters in Jammu Kashmir Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुठभेड़ के दौरान पत्थर फेंकने वालों से इस रणनीति से निपटेगी सेना

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 2:27 PM (IST)
मुठभेड़ के दौरान पत्थर फेंकने वालों से इस रणनीति से निपटेगी सेना
ज्यादातर मामलों में अब आतंकवादी आबादी वाले इलाकों में छुप जाते हैं। ऐसे में उनके साथ मुठभेड़ सेना के लिए बहुत मुश्किल साबित हो रहा है। सेना और सुरक्षा बलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि उन्हें आम लोगों को इस पूरी कार्रवाई से अलग रखना होता है। किसी भी आम नागरिक को गोली ना लगे, इसका ध्यान रखते हुए जवानों को बेहद संभलकर गोली चलानी पड़ती है। दूसरी तरफ, आतंकवादी लोगों के घरों में छुपकर आम नागरिकों को अपनी ढाल बनाते हैं। इस रणनीति के तहत आतंकियों के लिए जवानों पर घात लगाना ज्यादा आसान होता है। यही कारण है कि पिछले कुछ समय में हुए मुठभेड़ों के दौरान कई जवान हताहत हुए हैं। सेना ने बनाई 4-चरणों की नई रणनीति

[# राजस्थान के आलू हलवे ने लुभाया:वरुण-आलिया ]

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement