Army revises new strategy to tackle stone pelters in Jammu Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुठभेड़ के दौरान पत्थर फेंकने वालों से इस रणनीति से निपटेगी सेना

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 2:26 PM (IST)
मुठभेड़ के दौरान पत्थर फेंकने वालों से इस रणनीति से निपटेगी सेना
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी लगातार अपने तरीकों और योजनाओं में बदलाव ला रहे हैं। आबादी वाले इलाकों में छुपना और सेना व सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ की स्थिति में स्थानीय आबादी के एक हिस्से द्वारा पत्थर फिंकवा कर सेना का ध्यान बांटने का तरीका आतंकियों की नई रणनीति का हिस्सा है। स्थानीय आबादी के शामिल हो जाने के कारण सेना के सामने दोहरी चुनौती पैदा हो जाती है। उसे एक ही साथ आतंकियों और लोगों के साथ निपटना पड़ता है। सेना ने ऐसे हालात से निपटने के लिए एक स्मार्ट रणनीति तैयार की है। इस रणनीति की जानकारी सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, जम्मू-कश्मीर सरकार और प्रदेश पुलिस के पास भेज दी गई है। आतंकवादियों के लिए ढाल बन रहे लोगों के इन नए तरीकों से आतंकवादियों को काफी सहूलियत मिल रही है। जंगलों या फिर सूनसान इलाकों में एकाएक सुरक्षा बलों के सामने पड़ जाने की चुनौती से भी वह बच जा रहे हैं। ऐसी बात नहीं है कि पहले की स्थितियां सेना के लिए आसान रही हों, लेकिन इतना जरूर है कि अब खतरा बढ़ गया है। इन बदली हुई परिस्थितियों के कारण आतंकियों का घेराव कर उन्हें भागने से रोकना या फिर आतंकी कार्रवाई को विफल करना सेना के लिए ज्यादा मुश्किल और खतरनाक हो गया है। आबादी वाले इलाकों में छुपकर लोगों को ढाल बनाते हैं आतंकवादी

[# इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement