Army Recruiting from December 1 in Jaipur, discussing preparations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में सेना भर्ती 1 दिसम्बर से, तैयारियों पर की चर्चा

khaskhabar.com: बुधवार, 30 नवम्बर 2016 10:40 AM (IST)
जयपुर में सेना भर्ती 1 दिसम्बर से, तैयारियों पर की चर्चा
जयपुर। राजधानी में गुरुवार से 12 दिसंबर तक सेना भर्ती रैली होगी। इसके लिए खासी तैयारी की गई है। तैयारी की अंतिम बैठक जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने ली और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सेना भर्ती के दौरान रेलवे ने भी तैयारी की है। जयपुर में आमेर के कुंडा ग्राउंड में यह रैली होगी। इसमें हजारों की संख्या में युवक भर्ती के लिए शामिल होंगे। सेना भर्ती के लिए कुंडा ग्राउंड में व्यापक तैयारी की गई है। कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने सभी विभागों को कहा है कि किसी भी सूरत में तो कानून व्यवस्था बिगडऩे पाए और न ही भर्ती में शामिल सभी युवकों को कोई दिक्कत आए। इन सबके लिए पुख्ता इंतजाम कर लें। इसके अलावा रेलवे ने भी अन्य यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी रेलवे पुलिस को पुख्ता बंदोबस्त के लिए सुनिश्चित करने को कहा है। file pic बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement