Army officer dies after being in coma for 8 years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

8 साल तक कोमा में रहने के बाद सेना अधिकारी ने तोड़ा दम

khaskhabar.com: सोमवार, 25 दिसम्बर 2023 2:00 PM (IST)
8 साल तक कोमा में रहने के बाद सेना अधिकारी ने तोड़ा दम
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकी हमले के बाद कोमा में गए सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आठ साल बाद दम तोड़ दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह 2015 में कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे। तब से वो कोमा में थे। उनका शनिवार को जालंधर के सेना अस्पताल में निधन हो गया। सेना मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नट 2015 में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद वह कोमा में चले गए थे।
सूत्रों ने कहा, ''8 साल तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद, अधिकारी ने शनिवार को दम तोड़ दिया।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement