Advertisement
प्रयागराज में सेना ने बाढ़ राहत को लेकर की व्यापक मॉक ड्रिल, संगम क्षेत्र में की गई तैयारियों की पड़ताल

भारतीय सेना के मध्य भारत क्षेत्र ने इस अभ्यास के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय संकट की किसी भी स्थिति में सेना देश की जनता के साथ पूरी तत्परता से खड़ी रहेगी। ऐसे अभ्यास न केवल सेना की ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करते हैं, बल्कि नागरिक प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल और विश्वास भी बढ़ाते हैं।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के नियमित मॉक ड्रिल से जवानों की क्षमता बढ़ती है और आपदा आने पर प्रतिक्रिया टीमें तेजी, सटीकता और संवेदनशीलता के साथ काम कर पाती हैं। प्रयागराज जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में यह अभ्यास इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां हर वर्ष मानसून के दौरान गंगा और यमुना नदियों में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


