arms and scripture worship in the ashapurna temple in jalore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आशापूर्णा मंदिर में होगा शस्त्र व शास्त्र पूजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 10:17 AM (IST)
आशापूर्णा मंदिर में होगा शस्त्र व शास्त्र पूजन
जालोर। शहर की आशापूर्णा कॉलोनी में स्थित आशापूर्णा मंदिर में विजयादशमी के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम नौ बजे शास्त्र व शस्त्र पूजन किया जाएगा। जिसमें मंत्री सहित कई विधायक शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर आशापूर्णा यूथ क्लब की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों व रूपरेखा पर चर्चा की गई। क्लब अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शास्त्र व शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नि:शक्तजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित, धोद विधायक व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोरधन वर्मा, बायतु विधायक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत, धुंधाड़ा धाम के भोपाजी मदनसिंह, एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल, ग्रेनाइट उद्यमी व समाजसेवी नंदकिशोर जेथलिया, भाजपा नेता चिरंजीलाल दवे, भाजपा जिला महामंत्री हीराराम जाखड़, समाजसेवी दातारसिंह आकोदिया मौजूद रहेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement