Armed robbery grabbed by arms, three arrested, three absconding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उप्र से हथियार लाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार, तीन फरार

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मार्च 2017 7:42 PM (IST)
उप्र से हथियार लाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार, तीन फरार
जालंधर। पंजाब पुलिस की सीआईए ब्रांच ने उत्तरप्रदेश से हथियार लाकर पंजाब के गैंगस्टर्स को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार करके उनसे तीन नाजायज पिस्तौल बरामद किये हैं। गिरोह के तीन और सदस्यों को काबू करने के लिए पुलिस दल उत्तर प्रदेश रवाना हो गया है। जालंधर पुलिस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में मामले की जानकारी दी। पंजाब के गैंगस्टर्स अपने हथियार उत्तर प्रदेश से मंगवाते हैं ये बात पहले भी हुई गिरफ्तारियों से पुष्ट हो चुकी है। आज भी जालंधर पुलिस के सीआईए स्टाफ के दस्ते ने एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर गैंगस्टर्स को सप्लाई करता था और खुद भी वारदातें करता था .भरोसेमंद सूत्र से मिली जानकारी के बाद स्टाफ ने तीन विकातियों को एक पार्क में वारदात की योजना बनाते हुए घेर कर काबू कर लिया .पकडे गये लोगों में से कर्प्रीत सिंह उर्फ़ लवली ,संजय उर्फ़ लाडी और गगन वर्मा तीनों जालंधर के निवासी हैं जबकि इनके बाकी साथी गौरी और अमृत जालंधर के और विक्की उत्तर प्रदेश के अभी काबू करने बाकी हैं। डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुर तेंजिंदर सिंह ओलख ने बताया कि इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह को इनके बारे में सूचना मिली और इन्होने बुड्डा मॉल ग्राउंड में बैठे इन तीनों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया। इनसे जानकारी में उत्तर प्रदेश के विक्की के बारे में जानकारी मिली जिसके ग्रुप से ये हथियार खरीदते थे।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement