सोनीपत। जीवीएम गल्र्स कॉलेज की तीरंदाजों ने अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सफल प्रदर्शन करते हुए रजत पदक झटके हैं। जीवीएम की तीरंदाज निशी को एमडीयू रोहतक की महिला तीरंदाजी टीम में भी शामिल किया गया है। इस प्रदर्शन के लिए संस्था के प्रधान डा. ओ पी परूथी व प्राचार्या डा. ज्योति जुनेजा ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जीवीएम की खेल प्रभारी डा. सविता चौधरी ने बताया कि एमडीयू रोहतक के अंतर्गत बल्लभगढ़ में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जीवीएम की तीरंदाजों ने भी हिस्सा लिया।
यह भी पढ़े :व्हाइट हाउस में ओबामा से मिलने पहुंचे ट्रंप, बदले सुरयह भी पढ़े :देश के टॉप-10 में शामिल तीन बुकी गिरफ्त में, दाऊद से था सम्बंध