Archana Kotary sacked by KSS due to inaction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निष्क्रियता के कारण केएसएस से अर्चना कोटार्य बर्खास्त

khaskhabar.com: बुधवार, 26 जुलाई 2017 7:58 PM (IST)
निष्क्रियता के कारण केएसएस से अर्चना कोटार्य बर्खास्त
बांदा। महज दो माह बारह दिन में ही कबीर स्वयंसेवक संघ (केएसएस) की अध्यक्ष अर्चना कोटार्य को संगठन के प्रति निष्क्रिय रहने और सामाजिक कार्य में रुचि न लेने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। संगठन की केन्द्रीय प्रबंधक कार्य समिति की 26 जुलाई को हुई बैठक में यह कार्रवाई की गई है। संगठन के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार आर जयन ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि 14 मई को कबीर स्वयंसेवक का गठन कर अर्चना कोटार्य को इस आशय से अध्यक्ष चुना गया था कि वह सामाजिक समरसता कायम रखने में अहम भूमिका अदा करेंगी, लेकिन वह कबीर आश्रम भरखरी में आयोजित कबीर जयंती में भी निष्क्रिय रहीं और खरौंच गांव में 30 जून से 5 जुलाई तक बीजक पाठ में भी गैर हाजिर रहीं। उन्होंने कहा कि इतना ही होता तब भी गनीमत थी। 25 जुलाई को महामहिम रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के उपलक्ष्य में अतर्रा कस्बे में कबीर पंथियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी वह नहीं शामिल हुई, जिससे निष्क्रियता प्रमाणित हुई और संगठन को उन्हें अध्यक्ष पद से बर्खास्त करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अब केएसएस की बागड़ोर जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीना भारती को सौंपने पर विचार चल रहा है, फिलहाल इस विषय में अंतिम फैसला कार्य समिति की अगली बैठक में होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement