Aqua Club players capture runner-up trophy in district level swimming competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता में एक्वा क्लब के खिलाडिय़ों का रनरनअप ट्रॉफी पर कब्जा

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जून 2024 10:48 PM (IST)
जिला स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता में एक्वा क्लब के खिलाडिय़ों का रनरनअप ट्रॉफी पर कब्जा
सिरसा। हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में डेरा सच्चा सौदा में स्थित स्वीमिंग पूल में जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता में अनुष्का नुईयां ने सात गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीत कर प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसी प्रकार यूपनजोत सिंह थिंद ने आठ गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीतकर लडक़ों के वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में यश ने चार गोल्ड, एक सिल्वर व एक ब्रोंज मेडल जीता। आतिश ने पांच गोल्ड व पांच सिल्वर मेडल प्राप्त किए, चिराग ने तीन गोल्ड मेडल, अमायरा ने एक ब्रोंज, अदब ने एक सिल्वर व एक ब्रोंज, गुरांश ने एक सिल्वर व एक ब्रोंज, काव्यान ने एक सिल्वर व एक ब्रोंज, जयश्री ने चार सिल्वर व दो ब्रोंज, मीक्षा ने एक सिल्वर व एक ब्रोंज, आदित्या ने एक सिल्वर व दो ब्रोंज मेडल प्राप्त किए। इस प्रकार एक्वा क्लब के खिलाडिय़ों ने 27 गोल्ड, 19 सिल्वर व 11 ब्रोंज मेडल जीतकर रनरअप ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम की इस उपलब्धि पर एक्वा क्लब के कोच प्रवीण, साहिब सिंह लाडी, राजेश सैनी, डा. निपुण, डा. कीर्ती, सोनम आहूजा, संजय प्रताप, देवेंद्र, एक्सईएन सुरेंद्र नुइयां, डा. सुनीता नुईयां ने खुशी जाहिर करते हुए खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement