Advertisement
पंजावर में विकास कार्यों को सवा करोड़ की मंजूरी: अग्निहोत्री

उद्योग मंत्री ने कहा कि खड्ड में 2 करोड़ से फुटबॉल अकादमी बनने जा रही है। हरोली - रामपुर के बीच 56 करोड़ की लागत से विशाल पुल निर्मित करने का काम युद्धस्तर पर चला हुआ है । भदसाली में पांच करोड़ से सब्जी मंडी बन रही है, टाहलीवाल को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है । खडड में एसडीओ विद्युत का कार्यालय खोला गया है। समूचे विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को 21 जिम दिए जा चुके हैं , डेढ़ दर्जन रेन शेल्टर जनता को समर्पित किए गए हैं । कई जलाशयों का सौंदर्यकरण किया जा चुका है। घालूवाल व सलोह में दो रैन बसेरे बनाए गए हैं ।
पालकवाह में 25 करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला स्किल डेवलपमेंट सेंटर निर्माणाधीन है। ललड़ी में पशुओं का पॉली क्लीनिक खुल रहा है । सवा सौ करोड़ की लागत से हरोली विधानसभा क्षेत्र में खड्ढों का तटीकरण किया गया है। पंडज्ञेगा में डेढ़ सौ करोड़ से नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का काम दिन रात चला हुआ है। पंडोगा में 15 करोड़ की लागत से कॉमन फेसीलिटी सेंटर बनने जा रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर ,राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के निदेशक राकेश दत्ता जिला कांग्रेस लीगल सेल के संयोजक विरेंद्र मनकोटिया, विनोद बिट्टू पंचायत समिति के चेयरमैन अवतार सिंह टीटा, खड्ड की प्रधान पूनम दत्ता, प्रमोद चौधरी, पंचायत प्रधान अनिता कुमारी, जोगिंदर सिंह, मनकोटिया, आईपीएच लोक निर्माण व बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता , उद्योग विभाग के उपनिदेशक अंशु धीमान, डीएसपी अमित शर्मा और खंड विकास अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos
Advertisement
ऊना
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


