Applications invited from students under minority scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल्पसंख्यक योजनान्तर्गत विद्यार्थियों के आवेदन आमंत्रित

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2023 7:47 PM (IST)
अल्पसंख्यक योजनान्तर्गत विद्यार्थियों के आवेदन आमंत्रित
भीलवाडा । कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2023-24, मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना सत्र 2023-24 के द्वितीय चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन तथा राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, जैन, सिक्ख, बौद्ध, ईसाई, पारसी) के अभ्यर्थियों के आवेदन वर्तमान में आमंत्रित है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजाद खान पठान ने बताया कि कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2023-24 तथा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना सत्र 2023-24 के द्वितीय चरण के लिए एसएसओ पोर्टल https://www.sso.rajasthan.gov.in पर SJMS SMS APP पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है इन दोनों योजनाओं में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है साथ ही राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु 30 जुलाई तक आवेदन लिए जा रहे है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01482-232086 पर संपर्क कर सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement