Anurag is fooling people in the matter of connecting Hamirpur with rail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनुराग हमीरपुर को रेल से जोड़ने के मामले में लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 4:02 PM (IST)
अनुराग हमीरपुर 
को रेल से जोड़ने के मामले में लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं
ज्वालामुखी। कांग्रेस के सुजानपुर से विधायक राजिंदर राणा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर हमीरपुर को रेल से जोड़ने के मामले में क्षेत्र के लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। बता दें कि अनुराग ठाकुर, बीजेपी नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र और हमीरपुर के सांसद हैं। धूमल हिमाचल प्रदेश चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी थे। सुजानपुर से राणा ने उन्हें 2,933 मतों से हरा दिया था। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार की एक और बजट आई है लेकिन हमीरपुर जिले में एक इंच भी रेल लाइन नहीं बिछी है।’ राणा ने कहा, ‘अनुराग ठाकुर दावा करते आ रहे हैं कि उना-हमीरपुर लाइन के लिए पिछले बजट में 2800 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। इससे संबंधित दस्तावेज उन्हें सार्वजनिक करने चाहिए।’ राणा ने बताया, ‘सांसद कई सालों से हमीरपुर को रेल लिंक से जोड़ने का दावा कर रहे हैं लेकिन उनका दावा झूठा साबित हुआ है।’ उन्होंने ठाकुर से यह भी बताने को कहा कि स्वान नदी के तटों के निर्माण के लिए पूववर्ती यूपीए सरकार द्वारा मंजूर की गई धनराशि नरेंद्र मोदी सरकार ने जारी क्यों नहीं की?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement