बाड़मेर। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियो की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों के प्रकरण सामने आने पर संबंधित क्षेत्र में पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्हांने बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सडक़ो की मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए। चिकित्सकीय इंतजामों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में मौसमी बीमारियो से निपटने के लिए ग्राम स्तर पर विशेष इंतजाम किए जाए। इसके लिए चिकित्साकर्मियो को खासतौर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए जाए।