Advertisement
अंता उपचुनाव : कांग्रेस की बढ़त पर सियासी हलचल, बीजेपी तीसरे पायदान पर फिसली, निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा दूसरे नंबर पर

विश्लेषण : बीजेपी की धीमी रफ़्तार, कांग्रेस का कॉन्फिडेंस, और 'तीसरा कोण' बना मीणा फैक्टर
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अभी तक वोटिंग मुख्यतः उस क्षेत्र से आई है जहां निर्दलीय नरेश मीणा का असर ज़्यादा माना जाता है। यही वजह है कि उन्होंने प्रारंभिक राउंड में अच्छा-खासा प्रदर्शन किया है।विशेषज्ञों के मुताबिक, लगभग 30 हजार वोटों का यह स्टॉक खत्म होने के बाद आने वाले इलाकों में बीजेपी के लिए पकड़ मज़बूत हो सकती है। ऐसे में बीजेपी के दूसरे स्थान पर आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता—लेकिन यह “संभावना” फिलहाल कांग्रेस की बढ़त जितनी ठोस नहीं दिखती।
प्रमोद जैन भाया की बढ़त क्यों महत्वपूर्ण है?
कांग्रेस इस उपचुनाव को “मोमेंटम बिल्डर” के रूप में देख रही है। प्रमोद जैन भाया ने न सिर्फ बीजेपी पर बढ़त बनाई है बल्कि वह बढ़त कंपर्टेबल ज़ोन में पहुंच चुकी है। सियासी भाषा में कहें तो—“कांग्रेस ने बढ़त बनाई, बीजेपी अभी भी बढ़त खोजने में लगी है।”
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बारां
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features






