Another coaching student hanged himself in Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा में एक ओर कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2023 6:02 PM (IST)
कोटा में एक ओर कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
-एक माह से कोचिंग नहीं जा रहा था अली राजा, महावीर नगर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच कोटा। शिक्षानगरी कोटा में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है। शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक ओर कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया मृतक कोचिंग स्टूडेंट अली राजा यूपी के शाहजहांपुर का निवासी था और कोटा में रखकर जेईई की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले 1 महीने से कोचिंग नहीं जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। महावीर नगर थाना एसअआई अवधेश ने बताया अली राजा, जुलाई 2022 में कोटा आया था।और महावीर नगर थर्ड इलाके में एक हॉस्टल में रह रहता था। वो जेईई की तैयारी कर रहा था। जिसने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। उसके दोस्त तुषार ने जब फोन किया तो अली राजा ने फोन रिसीव नहीं किया। उसने कमरे बाहर जाकर गेट खट खटाया। गेट नहीं खोंलने पर हॉस्टल संचालक को सूचना दी। हॉस्टल संचालक ने पुलिस को मौके बुलाया। गेट तोड़ा तो अली पंखे से फांसी कस फंदे पर लटका मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement