Another accused surrendered in the murder case at the de-addiction center-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशा मुक्ति केंद्र में हत्याकांड मामले में एक और आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 अगस्त 2024 7:54 PM (IST)
नशा मुक्ति केंद्र में हत्याकांड मामले में एक और आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
हमीरपुर। उप मंडल बड़सर के बणी में नशा मुक्ति केंद्र में अमित कुमार की हत्या के मामले में पड़ोसी राज्य पंजाब से एक और आरोपी ने बड़सर थाना में आत्म समर्पण कर दिया है। मामले में अभी तक चार आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। बता दें कि पुलिस थाना बड़सर में अमित कुमार की हत्या के चौथे आरोपी मनीष कुमार उर्फ कैप्टन निवासी माहिलपुर होशियारपुर ने पुलिस का शिकंजा कसता देख थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। मनीष कुमार उर्फ कैप्टन फ्रेश फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ के रूप में कार्य कर रहा था। पुलिस द्वारा पंजाब में उसके संभावित ठिकाने पर टीम ने कई बार छापेमारी की थी। डीएसपी बड़सर सचिन हीरेमठ ने जानकारी देते हुए बताया कि चौथे आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है आगामी कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement