Advertisement
सप्ताह में तीन दिन स्कूलों में बच्चों को मिलेगा गर्म दूध

अन्नपूर्णा दूध योजना में शहरी क्षेत्र में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को दूध प्रार्थना सभा के तुरन्त बाद उपलब्ध कराया जायेगा। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए 150 मिलीग्राम तथा उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए 200 मिलीग्राम प्रति छात्र दूध उपलब्ध कराया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में दूध क्रय की कीमत 35 रूपये प्रति लीटर एवं शहरी क्षेत्रों में 40 रूपये प्रति लीटर होगी।
इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामबिलास मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चन्देल सहित नगर निगम, सहकारिता, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सरस डेयरी आदि के अधिकारी मौजूद रहे।
बर्तनों की खरीद
दूध वितरण की सुगम व्यवस्था हेतु विद्यालयों में एक 18 गेज का स्टील का भगोना, 20 लीटर की स्टेनलेस स्टील की टोंटीयुक्त टंकी, जग, पलटा एवं आवश्यक बर्तन क्रय करने हेतु 2500 रूपये आवंटित किये जायेंगे। प्रति विद्यार्थी गिलास क्रय करने हेतु 20 रूपये की दर से अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जा्रयेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


