Anna kitchen will now start in UP.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब यूपी में भी शुरू होगी अन्नपूर्णा रसोई

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2017 1:23 PM (IST)
अब यूपी में भी शुरू होगी अन्नपूर्णा रसोई
लखनऊ। राजस्थान की तर्ज पर यूपी में भी जल्द ही प्रदेश भर में अन्नपूर्णा रसोई की शुरूआत की जाएगी। यह योजना राजस्थान में चल रही है और इसी तर्ज पर अब यूपी सरकार इस योजना को लांच करेगी। यूपी सरकार की मंशा है कि कोई गरीब भूखे पेट न रह जाए। राजस्थान के अलावा इस तरह की योजना मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में भी चल रही है। इस योजना के चलते इन प्रदेश में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कॉलेज या मंदिरों के बाहर नाश्ता और भरपेट भोजना मात्र 5 रुपये और 10 रुपये में मिल जाता है। यूपी सरकार पहले पांच शहरों में अन्नपूर्णा भोजनालय खोलेगी। पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, गाजियाबाद और वाराणसी में यह योजना शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement