Anil Vij sarcasm: Listen to saints for knowledge, one can become a storyteller even after reading four books-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनिल विज का कटाक्ष: ज्ञान के लिए संतों को सुनें, कथावाचक तो चार किताबें पढ़कर भी बन जाते हैं

khaskhabar.com: सोमवार, 04 अगस्त 2025 1:08 PM (IST)
अनिल विज का कटाक्ष: ज्ञान के लिए संतों को सुनें, कथावाचक तो चार किताबें पढ़कर भी बन जाते हैं
चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कथावाचकों की बातों पर ध्यान देने के बजाय संतों के ज्ञान को सुनना चाहिए। विज ने कथावाचक और संत के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि एक कथावाचक तो कोई भी चार किताबें पढ़कर बन सकता है, लेकिन संत वह होता है जिसने त्याग, तपस्या और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हो और जिसका सीधा संबंध ईश्वर से हो। विज ने यह बात हाल ही में विवादों में आए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयानों का जिक्र करते हुए कही। तेजस्वी यादव के वोटर कार्ड पर राहुल गांधी को घेराः अनिल विज ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने के मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।
विज ने कहा कि तेजस्वी के दो मतदाता कार्ड उजागर होने से राहुल गांधी के "बम का फ्यूज उड़ गया है"। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर तेजस्वी के दो कार्ड हैं, तो उनके कार्यकर्ताओं के पास तो 100-100 कार्ड होंगे। विज ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि बिहार में "फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे हैं"। उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के "एटम बम" का जिक्र किया था।
भाजपा से बड़ा कोई भक्त नहींः
विज ने अपने दौरे और पार्टी से नाराजगी की खबरों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह कहीं नाराज नहीं हैं और उनसे बड़ा भारतीय जनता पार्टी का कोई भक्त नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि आगामी 15 अगस्त से वह पूरे हरियाणा का दौरा करेंगे।
विज ने अपनी वरिष्ठता का हवाला देते हुए कहा, "मैं पूरे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का सबसे सीनियर विधायक हूं। मैंने सात बार विधानसभा का चुनाव जीता है, मेरे आधे के बराबर भी किसी ओर ने नहीं जीते होंगे।" उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे हरियाणा से कार्यकर्ता बुलाते हैं और वह सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें पार्टी के लिए पूरी तरह से 'चार्ज' करेंगे ताकि वे दिन-रात काम कर सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement