नाराज यात्रियों ने उनौला रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा
khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 5:33 PM (IST)
गोरखपुर। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग उनौला रेलवे स्टेशन पर पैसेन्जर ट्रेनों के घंटों खड़े रहने से आक्रोशित यात्रियों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। इनका कहना है कि इस रेलवे स्टेशन पर हर दिन पैसेन्जर ट्रेनों को घंटों रोके रखे जाने के बाद गोरखपुर रवाना किया जाता है। ऐसे में बाजार या अन्य कार्यो से जाने वालों को काफी परेशानी होती है। यात्री उग्र हो कर रेलवे के किसी अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग के पड़ोसी जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज व अन्य स्टेशनों से जो पैसेन्जर ट्रेनें गोरखपुर जाती है।उसे क्रासिंग व अन्य कारणों से अक्सर उनौला रेलवे स्टेशन पर घंटों खड़ी करने के बाद रवाना किया जाता है। हर रोज के इस परेशानियों से उग्र यात्री बुधवार सुबह जब पड़रौना से गोरखपुर जाने वाली 55075 पैसेन्जर ट्रेन सुबह लगभग 9 बजे उनौला रेलवे स्टेशन पर पहुंची और घंटों खड़ी रहने के बाद उसे जाने का सिंग्नल मिला तो यात्री उग्र हो गये और यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन मास्टर के पास पहुंच कर हर रोज ट्रेनों को रोके जाने का कारण पूछते हुए किसी रेलवे अधिकारी को बुलाने पर अड़ गयी।