Anganwadi workers received honors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

9 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को मिला सम्मान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 7:10 PM (IST)
9 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को मिला सम्मान
करौली । हिंडौन शहर के कम्बलवाल वाटिका में यूथ पीस फाउंडेशन की ओर से महिला बाल विकास की सैकड़ों कार्यकर्ताओं के लिए शांति का सन्देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अग्रसेन कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील अग्रवाल अध्यक्ष एवं महिला वाल विकास अधिकारी भूपेश गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शांति का संदेश कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शांति के दूत प्रेम रावत ने बताया कि ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सैकड़ों मुनिजन भी जिसका ध्यान करते है। वो अलख पुरुष अविनासी हंस हमारे अंदर जिसके ध्यान करने से परमानन्द ( शांति )का अनुभव होता है। इसका अनुभव हरेक मनुष्य कर सकता है, मनुष्य जिस चीज को बहार ढूंढता है वो हमारे अंदर है। कार्यक्रम के चलते उपखंड हिंडौन में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली मिथिलेश शर्मा हरिनगर, सुनीता देवी नगरिया का पुरा , इंदिरा देवी ढिंढोरा, सुनीता देवी फैली का पुरा , इंद्रा देवी कोटरी, सुनीता देवि महावीर जी , सुमेरा राजावत घोसला , शारदा देवी गढ़ी पंमेड़ा, प्रभा देवी सोनपाल का पुरा महिलाओं को यूथ पीस फाउंडेसन के सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

[@ यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement