Anganwadi workers increase honorarium-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी

khaskhabar.com: शनिवार, 09 मार्च 2019 9:43 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बच्चों के पोषण तथा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। गहलोत ने इस संबंध में वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय की बढ़ी हुई दरें एक अक्टूबर, 2018 से लागू होंगी। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय केन्द्र सरकार और राज्य सरकार 60 अनुपात 40 के अनुपात में वहन करते हैं। लेकिन राज्य सरकार अपने अंश की हिस्सा राशि के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रतिमाह दे रही है। अब प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इस निर्णय से राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष लगभग 10 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement