Anganwadi submits memorandum to SP regarding cyber fraud-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साइबर फ्राॅड को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: सोमवार, 06 अक्टूबर 2025 7:29 PM (IST)
साइबर फ्राॅड को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। बागोर थाना पुलिस द्वारा साइबर फ्राॅड के एक मामले मे मुकदमा दर्ज नही करने एवं आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही नही करने पर बागोर थाना क्षेत्र के भाखलिया निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बक्क्षी पुत्री रामेश्वर लाल बैरवा ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन मे बागोर निवासी बाबुलाल पुत्र श्री नाथ रेगर व घनश्याम पुत्र मंगनीराम रेगर के खिलाफ आरोप लगाया है कि दोनो आरोपियो ने उसके पति रामेश्वर लाल के आधार एवं पेन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज लेकर कई बैंको मे खाते खुलवा कर साइबर फ्रॉड के कार्य किये। जिसके कारण उन्हे बिहार राज्य के कटिहार पुलिस द्वारा जालसाजी करके रूपयो की हेराफेरी करने के नोटिस मिले है। आरोपियो ने रूपये की मांग करते हुए भी घर आकर धमकिया तक दी है। बक्क्षी ने यह भी बताया कि बागोर थाना पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद भी आरोपियो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई। वही हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की पुलिस द्वारा भी विगत दिनो यस बैंक मे खोले गये बैंक खाते मे की गई धोखाधड़ी के मामले को लेकर भी आईपीसी की धारा 420 के तहत नोटिस भेजा है। यह नोटिस 30 जून 2023 को मुकदमा संख्या 9/2023 के तहत भेजा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement